इंदौर में कांग्रेस नेताओं पर जमीन कब्जा का केस, तेजाजी नगर पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर: तेजाजी नगर पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जमीन कब्जा और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी, नाना पटवारी और इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव शामिल हैं।

शिकायत महावीर बाग निवासी 74 वर्षीय नरेंद्र मेहता ने दर्ज करवाई है। मेहता ने बताया कि 29 मार्च 2025 को सदाशिव यादव 15-20 लोगों के साथ ग्राम उमरी खेड़ी में स्थित उनकी 6.5 एकड़ जमीन पर पहुंचे और जबरन कब्जा कर लिया। यह जमीन सर्वे नंबर 1, 2, 3 और 4 में दर्ज है।

जमीन पर कॉलोनी बनाने का आरोप

मेहता का आरोप है कि जमीन पर कब्जे के बाद आरोपी वहां अवैध कॉलोनी बना रहे हैं और उसका प्रचार सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

ऐतिहासिक स्वामित्व का दावा

मेहता ने बताया कि यह जमीन पहले नारायण पलसीकर के नाम थी, जिसे 1939 में होलकर रियासत द्वारा इनाम के रूप में दिया गया था। 1950 में उनके पिता नवरतनमल जैन ने इसे खरीदा और तब से यह उनके परिवार के नाम पर है। राजस्व रिकॉर्ड में भी जमीन का मालिकाना हक उनके पिता के नाम पर ही है।

दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप

मेहता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा कर दस्तावेजों में बदलाव करवाया। पुराने रिकॉर्ड में जहां जैन का नाम था, वहां पर्ची चिपकाकर सदाशिव यादव का नाम जोड़ा गया है।

पुलिस ने दर्ज की गंभीर धाराएं

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 336, 337, 338, 339 और 340 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, शिकायतकर्ता ने राजस्व अधिकारियों से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *