नीमच-रतलाम में डबलिंग कार्य के चलते 25 मई को 5 घंटे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। नीमच-रतलाम रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने 25 मई को ढोढर स्टेशन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान इस रूट से गुजरने वाली चार ट्रेनें रद्द अथवा आंशिक रूप से संचालित होंगी।

रेल प्रशासन के अनुसार, उज्जैन-चित्तौड़गढ़ मेमू अब रतलाम तक ही चलेगी, जबकि रतलाम से चित्तौड़गढ़ तक का संचालन निरस्त रहेगा। साथ ही जावरा-ढोढर खंड में स्थित समपार फाटक क्रमांक 175 को भी तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण:

  • गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन-चित्तौड़गढ़ मेमू — रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
  • गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन मेमू — रतलाम स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
  • गाड़ी संख्या 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी पैसेंजर — रतलाम से नीमच तक रद्द, नीमच से उदयपुर सिटी तक संचालित।
  • गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस (24 मई) — नीमच पर शॉर्ट टर्मिनेट, नीमच से रतलाम तक रद्द।

फाटक तीन दिन बंद रहेगा

डबलिंग कार्य के चलते जावरा-ढोढर सेक्शन के समपार फाटक संख्या 175 को 23 मई सुबह 9 बजे से 26 मई सुबह 9 बजे तक सड़क यातायात हेतु बंद किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग के रूप में रोड अंडर ब्रिज संख्या 409A का उपयोग करें।

  • Related Posts

    Best Free LMS for WordPress: 5 Options Compared for 2026

    The best free learning management system (LMS) for WordPress is Masteriyo. With that said, there are other free LMS options that have particular strengths and lend themselves well to specific…

    WordPress 7.0: Are Any of the New Features Worth Getting Excited About?

    WordPress 7.0 is shaping up to be one of the most significant releases in recent years, or simply the most ambitious rebranding of what WordPress thinks it is.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *