दीपिका पादुकोण की वर्क शर्तों पर हंगामा: क्या 8 घंटे की शिफ्ट की मांग सही है?

दीपिका पादुकोण की वर्क शर्तों पर हंगामा: क्या 8 घंटे की शिफ्ट की मांग सही है? जानिए इंडस्ट्री की रायदीपिका की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड ने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांटा। सैफ, मणिरत्नम समर्थन में, वांगा और ट्रोल्स विपक्ष में। क्या ये बदलाव की शुरुआत है?बॉलीवुड में लंबे समय से काम के घंटे एक विवादित मुद्दा रहे हैं।हाल ही में, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म स्पिरिट से बाहर होने की खबरें आईं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म के सेट पर रोजाना सिर्फ 8 घंटे काम करने की मांग रखी थी। इसके अलावा, उन्होंने कुछ अन्य शर्तें भी रखीं, जैसे हफ्ते में 5 दिन शूटिंग, तेलुगु डायलॉग न देना और प्रॉफिट शेयरिंग। इस मांग को फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद दीपिका को फिल्म से हटा दिया गया।

यह विवाद न केवल फिल्म इंडस्ट्री के अंदर बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा गया है। कहीं लोग दीपिका की मांगों को जायज़ समझ रहे हैं, तो कहीं इसे “अनप्रोफेशनल” करार दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम इस पर क्या राय रखते हैं।

मणिरत्नम का समर्थन: “यह मांग वाजिब है”

मशहूर निर्देशक मणिरत्नम ने दीपिका की इस मांग का समर्थन किया है। उनका मानना है कि कलाकारों की शारीरिक और मानसिक स्थिति का सम्मान करना जरूरी है। मणिरत्नम ने कहा,
“जब कोई कलाकार कास्ट किया जाता है, तो उसकी सीमाओं और ज़रूरतों को समझना और स्वीकार करना फिल्ममेकर की जिम्मेदारी है। 8 घंटे की शिफ्ट मांगना कोई ज्यादा नहीं बल्कि एक जरूरी बात है।”

राधिका आप्टे की बात: मां बनने के बाद 16-18 घंटे की शूटिंग मुमकिन नहीं

मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सामान्य शिफ्ट 12-13 घंटे की होती है, जिसमें मेकअप, ट्रैवल टाइम शामिल नहीं होता।
राधिका ने बताया,
“मैंने अपने करियर में 16-18 घंटे तक काम किया है, लेकिन अब ये मेरे लिए संभव नहीं है क्योंकि मैं अपनी बेटी के साथ समय बिताना चाहती हूं। मुझे अब अपने कॉन्ट्रैक्ट्स में नई शर्तें जोड़नी पड़ेंगी ताकि मेरा परिवार और काम दोनों साथ चल सके।”

सैफ अली खान का नजरिया:

असली सफलता है परिवार के साथ वक्त बिताना, अभिनेता सैफ अली खान ने भी हाल ही में एक इवेंट में कहा कि असली सफलता तब मिलती है जब हम अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।
उन्होंने बताया,
“मैं छुट्टियों में पूरी तरह से काम से दूर रहता हूं ताकि बच्चों के साथ समय बिता सकूं। देर रात घर लौटना और बच्चों को सोते देखना मुझे अच्छा नहीं लगता।”

सैफ की यह बात भी इस विवाद में काफी चर्चा में रही।

संदीप रेड्डी वांगा की प्रतिक्रिया: ‘डर्टी PR गेम’ का आरोप
फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका के इस फैसले को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए कहा कि दीपिका ने उनके भरोसे को तोड़ा और फिल्म की स्क्रिप्ट लीक कर दी।
वांगा ने लिखा,
“जब मैं किसी एक्टर को अपनी कहानी बताता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। यह ‘फेमिनिज्म’ नहीं बल्कि डर्टी PR गेम है।”

क्या 8 घंटे की शिफ्ट की मांग सच में सही है?’

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से कलाकारों को 12-18 घंटे तक काम करना पड़ता है। ऐसे माहौल में जब कलाकार अपनी सेहत और पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देना चाहते हैं, तो उनकी मांग जायज़ लगती है।
दुनिया के कई हिस्सों में 8-9 घंटे की शिफ्ट एक मानक बन चुकी है, जिससे काम की गुणवत्ता और कलाकारों की खुशहाली दोनों बनी रहती है।

इसलिए यह बहस सिर्फ दीपिका पादुकोण की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे उद्योग में काम करने के तरीकों और कलाकारों के अधिकारों पर सवाल उठाती है।
दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड ने बॉलीवुड में एक बड़ा सवाल उठाया है: क्या कलाकारों को अपना परिवार और स्वास्थ्य ध्यान में रखते हुए सीमित काम करने का अधिकार मिलना चाहिए?
यह बहस काम और जीवन के संतुलन की जरूरत पर जोर देती है, जो किसी भी प्रोफेशन के लिए आवश्यक है।

फिल्म इंडस्ट्री को भी इस दिशा में सोचने और बदलाव लाने की जरूरत है ताकि कलाकार बेहतर माहौल में काम कर सकें और साथ ही अपने निजी जीवन को भी संतुलित रख सकें।

  • Related Posts

    11 साल बाद साथ दिखेंगे जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर, रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में मचाएंगे धमाल

    जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी फिर से साथ टीवी जगत के दो बड़े नाम, जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर, एक बार फिर से एक ही मंच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *