RCB की ऐतिहासिक जीत: रजत पाटीदार की कप्तानी में टूटा 17 साल का सपना | इंदौर के स्टार खिलाड़ी का कमाल

रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती। जानिए इंदौर के इस खिलाड़ी का संघर्ष भरा सफर और कैसे वो RCB के लिए साबित हुए गेम चेंजर।

इंदौर: IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने अपने 17 साल के इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के हीरो बने इंदौर के बल्लेबाज रजत पाटीदार, जिन्होंने अपने कप्तानी डेब्यू में टीम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

IPL 2025 में रजत का परफॉर्मेंस

  1. मैच: 15
  2. रन: 312
  3. स्ट्राइक रेट: 143.77
  4. फिफ्टी: 2
  5. IPL करियर रन: 1111

उनकी अगुवाई में RCB ने पहली बार खिताब जीता, और फैंस को वो पल दिया जिसका इंतजार बरसों से था।

बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने थे रजत

रजत के पिता मनोहर पाटीदार ने बताया कि बेटा बचपन से ही अपने से बड़े लड़कों के साथ क्रिकेट खेलता था। वह एक ऑलराउंडर है — दाएं हाथ के बल्लेबाज और कुशल ऑफ स्पिनर। जब भी इंदौर आता है, वह खजराना गणेश मंदिर जरूर जाता है।

घरेलू और IPL करियर की प्रमुख झलकियां

  • 🔹 घरेलू क्रिकेट
  1. रणजी ट्रॉफी डेब्यू: 2015
  2. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में: 428 रन (दूसरे टॉप स्कोरर)
  3. हरियाणा के खिलाफ 68 बॉल में शतक
  • 🔹 IPL करियर
  1. 2021 में RCB से शुरुआत
  2. 2022 के एलिमिनेटर में 112* रन
  3. 2024 में 395 रन, 5 फिफ्टी
  4. अब तक 1 शतक, 7 अर्धशतक

RCB के इतिहास में पहला खिताब दिलाने वाले कप्तान बने रजत

वर्षकप्तानजीत
2008राहुल द्रविड़4/14
2009केविन पीटरसन2/6
2010अनिल कुंबले19/35
2011-12डेनियल विटोरी15/28
2013-21विराट कोहली66/143
2022-24फाफ डुप्लेसी21/42
2025रजत पाटीदारIPL चैंपियन

RCB की पहली IPL ट्रॉफी लाने का सपना सालों से हर फैन के दिल में था। रजत पाटीदार ने न सिर्फ ये सपना पूरा किया बल्कि खुद को एक विजनरी कप्तान के रूप में स्थापित किया। इंदौर के इस होनहार खिलाड़ी की सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो संघर्ष के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

  1. Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *