पचमढ़ी में तीन दिवसीय बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य सरकार के मंत्री, विधायक एवं सांसद तीनों दिन इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे

सत्रों में विविध विषयों पर प्रशिक्षण
इस शिविर में बीएल संतोष, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज नेता प्रशिक्षण देंगे।
सत्रों में पार्टी की कार्यपद्धति, टाइम मैनेजमेंट, सोशल मीडिया व्यवहार और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा होगी।
अनुशासन और दिनचर्या
प्रतिभागियों के लिए मोबाइल का सीमित उपयोग रहेगा और सभी को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में भाग लेना होगा।

प्रत्येक दिन की शुरुआत योग और प्रार्थना से होगी जो सुबह 7 से 8 बजे तक चलेगी।
समापन सत्र की जानकारी
अंतिम दिन वक्तव्य कौशल और मोबाइल शिष्टाचार पर सत्र होंगे। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों के सवालों का उत्तर बीएल संतोष देंगे




