भाजपा नेता मनोहर धाकड़ वीडियो मामला: गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही मिली जमानत, वकील ने उठाए वीडियो पर सवाल

मंदसौर, 27 मई – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को गिरफ्तारी के अगले ही दिन जमानत मिल गई। रविवार को पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और सोमवार शाम करीब 6:30 बजे गरोठ उपजेल से रिहा कर दिया गया।

धाकड़ के वकील संजय कुमार सोनी ने वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वीडियो एडिट किया गया हो सकता है और इसमें AI तकनीक का इस्तेमाल कर छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने मामले में फोरेंसिक जांच की मांग की है।

वायरल वीडियो लीक करने वालों पर कार्रवाई

इस मामले में एक्सप्रेसवे पर लगे हाई-सिक्योरिटी कैमरों की फुटेज लीक करने पर एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने अपने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ये कर्मचारी 13 मई की रात ड्यूटी पर थे।

महिला मित्र अब भी फरार

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि मनोहर धाकड़ महिला मित्र के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए हैं। महिला अभी फरार है। पुलिस ने बलेनो कार (MP14CC4782) जब्त कर ली है और दो बार दबिश दी जा चुकी है। रविवार को धाकड़ ने स्वयं सरेंडर किया।

  • Related Posts

    5 Best Image Optimization Plugins for WordPress Tested on Real Images

    Looking for the best image optimization plugin for WordPress? To help you choose, we went hands-on with five popular options and ran our own tests. See the results of these…

    What’s the Best Cache Plugin for WordPress? 5 Options Compared for 2025

    Your site is slow. People leave. Google shrugs. You tweak your theme, compress your images, scream into the void. Still slow… The problem might be your cache plugin, or rather…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *