थरूर का बड़ा बयान: भारत शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान बाधा बना हुआ है

पनामा सिटी | 1 घंटे पहले
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पनामा दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत शांति से रहना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देकर शांति प्रयासों में बाधा डाल रहा है। उन्होंने साफ कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आतंकियों को सजा दिए बिना छोड़ा नहीं जा सकता।

थरूर का बड़ा बयान: भारत शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान बाधा बना हुआ है

थरूर के नेतृत्व में एक ऑल पार्टी डेलिगेशन इस समय पनामा की यात्रा पर है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं, और इसका उद्देश्य है दुनिया को यह संदेश देना कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और सख्त रुख अपनाए हुए है।

पनामा ने भारत को दिया समर्थन

पैनामा असेंबली की अध्यक्ष डाना कास्टानेडा ने थरूर के साथ बैठक के बाद भारत के आतंकवाद विरोधी रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “पनामा भारत की शांति की पहल के साथ खड़ा है और हमें उम्मीद है कि मिलकर हम आतंकवाद को परास्त कर सकते हैं।”

थरूर की दो टूक: अब और आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं

थरूर ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 1989 से भारत को लगातार आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा है और अब यह सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई केवल LoC तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करते हुए की गई।

उन्होंने याद दिलाया कि 2016 में उरी और 2019 में पुलवामा हमलों के बाद भी भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया था, लेकिन इस बार कार्रवाई और भी गहराई तक की गई है।

गुयाना से भी दी थी चेतावनी

इससे पहले थरूर की टीम गुयाना पहुंची थी, जहां उन्होंने 26 मई को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया और वहां भी पाकिस्तान को चेताया। उन्होंने कहा कि भारत लंबे युद्ध नहीं चाहता, लेकिन यदि पाकिस्तान फिर हमला करता है, तो भारत का जवाब और भी आक्रामक होगा।

अगला पड़ाव: कोलंबिया, ब्राजील और अमेरिका

थरूर का प्रतिनिधिमंडल अगला दौरा कोलंबिया, ब्राजील और फिर संयुक्त राज्य अमेरिका करेगा। अमेरिका में थरूर US कांग्रेस के सत्र में नेताओं से मिलेंगे और 9/11 मेमोरियल का भी दौरा करेंगे

  • Related Posts

    Best Free LMS for WordPress: 5 Options Compared for 2026

    The best free learning management system (LMS) for WordPress is Masteriyo. With that said, there are other free LMS options that have particular strengths and lend themselves well to specific…

    WordPress 7.0: Are Any of the New Features Worth Getting Excited About?

    WordPress 7.0 is shaping up to be one of the most significant releases in recent years, or simply the most ambitious rebranding of what WordPress thinks it is.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *