भोपाल रेप ब्लैकमेलिंग गैंग: फरहान से जुड़े लेन-देन की जांच तेज

भोपाल रेप ब्लैकमेलिंग गैंग केस में फरहान खान से वित्तीय लेन-देन करने वालों से पूछताछ शुरू, SIT को बड़ा नेटवर्क होने का शक।

लेन-देन से खुला कनेक्शन, एक दर्जन से ज्यादा लोग रडार पर
भोपाल में छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के सरगना फरहान खान के खातों की जांच में पुलिस को नए सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि फरहान ने बीते चार सालों में एक दर्जन से ज्यादा लोगों से बार-बार 40 से 50 हजार रुपये तक का लेन-देन किया है। अब इन सभी लोगों को नोटिस भेजकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

फरहान ने कहा- टू व्हीलर का कारोबार करता था
पुलिस पूछताछ में फरहान ने दावा किया कि ये सारे लेन-देन उसने बाइक बेचने और खरीदने के दौरान किए थे। उसने खर्च चलाने के लिए सेकंड हैंड टू व्हीलर की खरीदी-बिक्री का काम शुरू किया था। लेकिन एसआईटी को जांच में इससे अलग संकेत मिले हैं।

शेयर ट्रेडिंग के लिए पीड़ित छात्राओं के खाते का इस्तेमाल
एसआईटी को पता चला है कि फरहान ने न सिर्फ बाइक का व्यापार किया बल्कि कुछ पीड़ित छात्राओं के खातों का इस्तेमाल शेयर बाजार में लेन-देन के लिए भी किया। यह जानकारी सामने आने के बाद फंडिंग के नेटवर्क की जांच और तेज़ कर दी गई है।

अबरार अब तक फरार, पुलिस के संपर्क से दूर
इस केस की शुरुआत 17 अप्रैल को बागसेवनिया थाने में FIR से हुई थी। इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अबरार नाम का आरोपी अब तक फरार है। वह इंजीनियरिंग का छात्र रहा है और पुलिस से बचने के लिए परिजनों से भी संपर्क नहीं कर रहा है।

फरहान की कमाई का बड़ा जरिया थीं अतिक्रमण की दुकानें
जांच में यह भी सामने आया कि फरहान हर महीने करीब एक लाख रुपये अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों से कमाता था। इन पैसों से उसने महंगे फोन, स्पोर्ट्स बाइक और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल बनाई, जिससे वह लड़कियों को प्रभावित करता था। ये दुकानें प्रभात पेट्रोल पंप के पास थीं।

महिला आयोग ने जताई बड़ी साजिश की आशंका
राष्ट्रीय महिला आयोग ने 20 मई को जो रिपोर्ट सौंपी, उसमें यह साफ तौर पर लिखा है कि गिरोह के पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क हो सकता है। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के करीबी रिश्तों और फंडिंग सोर्स को ट्रैक कर रही हैं।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *