मिस्टर इंडिया 2025 का ताज जबलपुर के निपुन सिंह के नाम, बोले – शाहरुख खान बनना है मेरा सपना

मॉडलिंग की दुनिया में एक नया सितारा चमका है—जबलपुर के निपुन सिंह ने मिस्टर इंडिया 2025 का खिताब जीतकर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 20,000 से ज्यादा प्रतियोगियों को पछाड़कर निपुन ने मुंबई में आयोजित भव्य फिनाले में ये मुकाम हासिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने तबला और गिटार बजाकर अपना टैलेंट शोकेस किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

निपुन बोले: “मेरा गोल शाहरुख खान बनना है”

25 वर्षीय निपुन सिंह का सपना है कि वे बॉलीवुड में शाहरुख खान की तरह मुकाम हासिल करें। उन्होंने कहा, “मैं विक्की कौशल सर की एनर्जी से प्रभावित हूं, लेकिन मेरे लिए अल्टीमेट गोल हमेशा शाहरुख सर ही रहेंगे।” एक्ट्रेसेज़ में उन्हें आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का टैलेंट, जबकि दिशा पाटनी का लुक पसंद है।

मिस्टर इंडिया 2025 का ताज जबलपुर के निपुन सिंह के नाम, बोले - शाहरुख खान बनना है मेरा सपना

मिस्टर इंडिया 2025 का ताज जबलपुर के निपुन सिंह के नाम, बोले – शाहरुख खान बनना है मेरा सपना

कॉलेज से शुरू हुआ सफर, आज मिस्टर इंडिया

सिवनी में जन्मे निपुन की पढ़ाई जबलपुर में हुई और उन्होंने एमआईटी मणिपाल से बीटेक किया। वहीं से मॉडलिंग का जुनून शुरू हुआ। एक दोस्त की सलाह पर पहली बार रैम्प वॉक की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बेंगलुरु में एक कास्टिंग डायरेक्टर की नजर पड़ी और जल्द ही उन्होंने साउथ के एथनिक ब्रांड के लिए 30 से ज्यादा शूट किए।

ग्रूमिंग से लेकर ग्लैमर तक

निपुन ने परिमल मेहता के मॉडलिंग इंस्टीट्यूट से ग्रूमिंग की। इससे उन्हें प्रोफेशनल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स की ट्रेनिंग मिली। इसके बाद अलग-अलग ब्रांड्स से शूट्स के ऑफर आने लगे। फिर उन्होंने जनवरी 2025 में मिस्टर इंडिया के लिए अप्लाई किया और पहली बार में ही बाज़ी मार ली।

मिस्टर इंडिया का सफर: प्रोसेस और मेहनत

इस प्रतियोगिता में सिर्फ लुक्स नहीं, बल्कि टैलेंट, सोच और कम्युनिकेशन स्किल्स को भी परखा जाता है। 6 से ज्यादा ऑनलाइन राउंड, 50+ सवालों की इंटरव्यू प्रक्रिया, डिबेट, ग्रुप डिस्कशन, फिटनेस और टैलेंट राउंड के जरिए टॉप 15 को मुंबई बुलाया गया।

फिनाले में पूछे गए सवाल— “भगवान अगर इंसान बनें, तो पुरुष हों या महिला?” निपुन का जवाब था: “भगवान किसी एक जेंडर तक सीमित नहीं हैं। वो हर जगह और हर रूप में हैं।”

परिवार ने हमेशा किया सपोर्ट

निपुन के पिता भानू प्रकाश सिंह, SBI जबलपुर में मैनेजर हैं और मां सुधा सिंह गृहिणी हैं। दोनों ने बेटे की हर कोशिश में साथ दिया। निपुन बचपन से म्यूजिक और बास्केटबॉल में एक्टिव थे। वे मानते हैं कि मां की ये बात—“बड़ा सोचोगे तो बड़ा करोगे”—हमेशा उनके जीवन का मंत्र रही है।

महीने नहीं खाई बिरयानी

मिस्टर इंडिया बनने के लिए निपुन ने अपनी डाइट और स्किन केयर का खास ध्यान रखा। वो बताते हैं, “मुझे बिरयानी बहुत पसंद है, लेकिन पिछले 4 महीने से मैंने इसे हाथ तक नहीं लगाया।”

अगला लक्ष्य: मेन हंट इंटरनेशनल जीतना

निपुन का अगला लक्ष्य है कि वे मेन हंट इंटरनेशनल जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराएं। इस प्रतियोगिता को 20-25 साल पहले भारत ने जीता था। अब निपुन चाहते हैं कि वो इतिहास फिर दोहराएं।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *