भोपाल के न्यू मार्केट में दुकान पर हमला, बदमाशों ने तोड़ी कांच और फाड़े फ्लैक्स

भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में एक ब्राइडल ड्रेस शोरूम पर बदमाशों ने हमला कर भारी तोड़फोड़ की। घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि की है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने दो बंद दुकानों को निशाना बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आदित्य सिंह परिहार, जो ‘यूवानी एक्सक्लूसिव’ नाम से ब्राइडल ड्रेस की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। अचानक रात में चार युवक बाइक पर आए और दुकान के कांच तोड़ दिए। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य बंद दुकान के फ्लैक्स भी फाड़ दिए। बदमाशों के हाथों में तलवार और चाकू थे। आदित्य का कहना है कि उनका बदमाशों से कोई पुराना झगड़ा नहीं है, ये बस डराने-धमकाने के लिए की गई वारदात है।

पुलिस ने आरोपी बदमाशों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। आदित्य के अनुसार मुख्य आरोपी मोनू ठाकुर भोपाल के नया बसेरा का रहने वाला है। मोनू पहले भी बाइक चोरी के मामले में इंदौर पुलिस की तलाश में है और हाल ही में उसने जानलेवा हमला भी किया था।

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर चिंता और डर का माहौल है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *