सीएम मोहन यादव के बेटे की सगाई में डॉक्टर अभिमन्यु ने खरगोन के बड़े कृषक परिवार की बेटी डॉक्टर इशिता को अंगूठी पहनाई, दोनों परिवारों में पुराना रिश्ता है।
सीएम मोहन यादव के बेटे की सगाई: डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता ने पारंपरिक विधि से रचाई सगाई
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव ने डॉक्टर इशिता यादव से सगाई कर ली है। यह समारोह भोपाल स्थित सीएम हाउस में परिवारजनों और चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में पारंपरिक विधि से संपन्न हुआ।
परिवारिक समारोह में हुई अंगूठी की रस्म

खरगोन जिले के सेल्दा गांव से ताल्लुक रखने वाली डॉक्टर इशिता, किसान नेता दिनेश यादव की सुपुत्री हैं। पारंपरिक पूजा के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और विवाह की दिशा में पहला कदम बढ़ाया।
डॉ. अभिमन्यु वर्तमान में एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, भोपाल से मास्टर्स इन सर्जरी कर रहे हैं, वहीं डॉ. इशिता ने एमबीबीएस पूरा कर पोस्ट-ग्रेजुएशन में दाखिला लिया है।
CM हाउस में जुटे राजनीतिक चेहरे

इस सगाई में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, वीडी शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय और अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा और प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।
पारिवारिक रिश्तों में गहराई: दोनों परिवारों में पुराना संबंध
यह सगाई दो परिवारों के पुराने सामाजिक संबंधों को और मजबूत करती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बेटी डॉ. आकांक्षा पहले से ही दिनेश यादव के बेटे की पत्नी हैं। अब दिनेश यादव की बेटी इशिता, सीएम यादव की बहू बनेंगी।
राजनीतिक दृष्टि से भी यह संबंध दिलचस्प है, क्योंकि कांग्रेस नेता अरुण यादव, दिनेश यादव के मामा के बेटे हैं। इस प्रकार, दिवंगत डिप्टी सीएम सुभाष यादव उनके मामा थे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बेटे की सगाई की तस्वीरें और संदेश साझा करते हुए कहा:
“बाबा महाकाल व श्रीकृष्ण की कृपा से पुत्र डॉ. अभिमन्यु की सगाई डॉ. इशिता से सम्पन्न हुई। पूज्य माता-पिता के आशीर्वाद से यह क्षण विशेष बना।”




