राजा हत्याकांड में सोनम के भाई की मांग- बहन को हो फांसी

राजा हत्याकांड में सोनम के भाई की मांग: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम के भाई ने भावुक होकर कहा- बहन ने जो किया, उसके लिए उसे फांसी मिलनी चाहिए।

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद आरोपी सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद सामने आया है। शनिवार को वह राजा की मां उमा से मिलने उनके घर पहुंचा। भावुक माहौल में दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगे।

गोविंद ने कहा, “मेरी बहन ने जो किया है, वो माफ करने लायक नहीं। ऐसी नृशंस हत्या करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मैं खुद कोर्ट जाकर सजा दिलवाने की पैरवी करूंगा।”

कोर्ट में आज होगी पेशी

सोनम रघुवंशी समेत इस केस के सभी आरोपी आज मेघालय के शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किए जाएंगे। पुलिस सभी की रिमांड लेगी और घटनास्थल का निरीक्षण करवा सकती है ताकि सीन को दोबारा रीक्रिएट किया जा सके।

हत्या की साजिश

पुलिस जांच के अनुसार सोनम 22 मई को शिलॉन्ग पहुंच गई थी। उसी दिन राजा को ट्रैकिंग के बहाने जंगल में ले जाकर मारने का प्रयास किया गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते योजना सफल नहीं हो पाई। अगले दिन फिर से उन्हें बुलाकर हत्या को अंजाम दिया गया।

हत्या के बाद सोनम इंदौर लौटी और गाजीपुर में छिप गई थी, जहां से 9 जून को उसे पकड़ा गया।

परिवार का दर्द

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा, “अगर सोनम को शादी से कोई परेशानी थी, तो वह खुलकर कहती, हम शादी नहीं करते। लेकिन उसने हमारे बेटे को इस तरह खत्म कर दिया, यह बर्दाश्त के बाहर है।”

राजा के पिता और भाई ने भी सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *