इंदौर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: मोदी सरकार को बताया ‘फेंकू’, बांटी मिठाइयाँ

इंदौर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: इंदौर कांग्रेस ने पीएम मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर ‘फेंकू दिवस’ मनाते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर मिठाई बांटी और सरकार की नीतियों की आलोचना की।

इंदौर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर विरोध स्वरूप ‘फेंकू दिवस’ मनाया। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर सड़क पर प्रतीकात्मक मिठाइयाँ बांटीं।

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए विवादित बयानों पर कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए।

यादव ने कहा कि बीजेपी की नीतियों ने देश में भय और असंतोष का वातावरण बना दिया है। उन्होंने घरेलू गैस, पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर आम लोगों की परेशानियों को भी उठाया।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *