रतलाम में होगी मालवा-मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता: महिला पहलवानों की भी होगी भागीदारी, 500 से अधिक पहलवान देंगे दमखम

रतलाम, मध्यप्रदेश — रतलाम शहर में 29 से 31 मई तक भव्य मालवा-मेवाड़ केसरी एवं जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार प्रतियोगिता में पहली बार महिलाओं की जिला स्तर की मालवा-मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता भी शामिल की गई है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त महिला पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगी।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन श्री राधाकृष्ण व्यायाम शाला द्वारा त्रिवेणी तट स्थित मानस भवन में किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में 500 से अधिक पहलवानों ने भाग लेने की सहमति दी है, जिनमें मध्यप्रदेश और राजस्थान के पहलवान प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी मुकाबले मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के नियमों के अनुसार संपन्न होंगे और अंतरराष्ट्रीय रेफरी व ऑफिशियल्स की देखरेख में निर्णायक फैसले लिए जाएंगे।

विजेताओं को मिलेगा सम्मान और इनाम

प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता पहलवानों को प्रशस्ति पत्र, गदा और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

महिलाएं भी दिखाएंगी दम

इस प्रतियोगिता में माधुरी पटेल, जिन्होंने दो बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और दो बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, प्रमुख आकर्षण होंगी। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडल विजेता प्रियांशी शर्मा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी शिवानी भी अखाड़े में अपना हुनर दिखाएंगी।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष नारायण यादव और एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति में व्यायामशाला संरक्षक अशोक जैन चौटाला, अध्यक्ष अशोक रोतेला, आयोजक मुकेश पहलवान भीम, और संयोजक शीतल कुमार सैन (पूर्व मप्र केसरी) प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

रतलाम में पहली बार इतने बड़े स्तर पर महिला और पुरुष दोनों वर्गों की कुश्ती प्रतियोगिता होने जा रही है, जिससे स्थानीय खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *