‘उल्टी छतरी’ बनी जल बचाव की प्रतीक: इंदौर में मानव शृंखला से गूंजा पानी बचाने का संकल्प

इंदौर। देशभर में जल संकट की बढ़ती चेतावनी के बीच इंदौर ने एक बार फिर सतर्कता और भागीदारी की मिसाल पेश की है। शुक्रवार को शहर में ‘इंदौर जल गंगा अभियान’ के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में एक विशाल मानव शृंखला बनाई गई जिसमें हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में ‘जल है तो जीवन है’ का नारा बुलंद करते हुए नागरिकों ने रणजीत हनुमान मंदिर से लेकर महाराणा प्रतिमा तक हाथों में हाथ डालकर एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत ‘उल्टी छतरी’ ने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

महापौर ने इस अवसर पर जल गंगा रथ’ को भी रवाना किया जो शहरभर में जागरूकता फैलाएगा। यह रथ लोगों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के तकनीकी पहलुओं, जल स्रोतों की मरम्मत और वर्षा जल के उपयोग की जानकारी देगा।

महापौर ने जानकारी दी कि नगर निगम ने अब तक शहर में 1.25 लाख से ज्यादा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, 156 कुएं, 28 बावड़ियाँ और 16 तालाबों का गहरीकरण कराया है। यह सब प्रयास जल स्तर बनाए रखने और जल संकट से बचाव की दिशा में किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, नगर निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भागीदारी रही। महापौर ने सभी से आग्रह किया कि वे जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अगली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों की रक्षा करें।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *