12वीं में टॉप करने वाला छात्र बना एक दिन का विधायक, जनसुनवाई से लेकर 1 करोड़ के विकास कार्यों तक निभाई जिम्मेदारी


उज्जैन जिले के नागदा में 12वीं में टॉप करने वाले छात्र को एक दिन का विधायक बनाया गया। छात्र ने जनसुनवाई की और 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन-लोकार्पण किया।

उज्जैन, म.प्र. (30 मई 2025):
उज्जैन जिले के नागदा कस्बे में एक अनोखी पहल के तहत 12वीं में प्रदेश की मैरिट लिस्ट में शामिल छात्र साहित्य श्री सेन को एक दिन का विधायक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान के स्थान पर जनसुनवाई की, लोगों की समस्याएं सुनीं और 1 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

साहित्य श्री सेन ने इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.20% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि के सम्मानस्वरूप उन्हें ‘एक दिन का विधायक’ बनाया गया।

जनसुनवाई में एक छात्रा की आधार कार्ड समस्या का त्वरित समाधान कर उन्होंने प्रशासनिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत बैरछा में विभिन्न विकास परियोजनाओं जैसे सीसी रोड, उप-स्वास्थ्य केंद्र और पीएम आवास योजना के मकानों का भूमि पूजन किया।

प्रमुख विकास कार्यों की सूची:

  • ₹65 लाख की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
  • ₹8 लाख की लागत से सीसी रोड
  • ₹98.53 लाख से शासकीय स्कूल में 7 अतिरिक्त कक्ष
  • आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा ₹9.18 लाख की सीसी रोड योजना

इस मौके पर उनके पिता देवेंद्र सेन, विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विकास कार्यों के शिलालेख में साहित्य का नाम अंकित किया गया, जो उनके लिए एक यादगार सम्मान रहा।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *