भोपाल में युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से दर्दनाक मौत, शादी समारोह में मचा कोहराम

भोपाल: गुनगा थाना क्षेत्र के हर्राखेड़ा स्थित विकेशन विला फॉर्म हाउस में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शादी में शामिल होने आए 20 वर्षीय अयान तुफैल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। शादी में स्विमिंग पूल हादसा भोपाल अब एक वायरल वीडियो के ज़रिए चर्चा में है, जिसमें युवक के डूबने की दर्दनाक घटना कैद हुई है।

बताया जा रहा है कि अयान अपने दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने आया था। समारोह शुरू होने से पहले सभी दोस्त फॉर्म हाउस में बने स्विमिंग पूल में नहाने उतर गए। इस दौरान अयान स्लाइड से सीधे गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं निकला।

पूल में मौजूद अन्य लोगों को जब यह महसूस हुआ कि अयान पानी से बाहर नहीं आ रहा, तो उन्होंने तुरंत उसे खींचकर बाहर निकाला। CPR देने और अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अयान अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और छह महीने पहले ही अयान ने एक ई-रिक्शा खरीदकर घर चलाने में मदद शुरू की थी।

अयान की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *