ग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, गोलीकांड में एक की मौत, दूसरा घायल


ग्वालियर के बिरला नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हत्या के मामले में नौ आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।

ग्वालियर में सोमवार रात पुरानी रंजिश की वजह से हुए खौफनाक गोलीकांड में एक युवक की जान चली गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर लाइन नंबर दो की गली नंबर एक में रात करीब 10 बजे हुई। हमलावरों ने फायरिंग करते हुए भोला सिकरवार और पवन श्रीवास उर्फ कल्लू पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए

घायल दोनों युवकों को फूलबाग स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भोला सिकरवार को मृत घोषित कर दिया। कल्लू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना शराब के अवैध कारोबार और आपसी वर्चस्व को लेकर हुई पुरानी रंजिश का नतीजा है।

पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें बंटी उर्फ रिंकू भदौरिया, शिवा राजावत, रानू राजावत, श्याम सिंह भदौरिया, लाला कमरिया, पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सू भदौरिया, मुनीम धाकड़, कल्याण धाकड़ और राहुल सोलंकी शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी राहुल सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा और स्कूटी भी बरामद की है।

मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया है और पुलिस की टीमें भिंड, मोहना और इंदौर में दबिश दे रही हैं। वहीं, पुलिस ने इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल और घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुछ घंटे पहले भोला के भाई दीनू सिकरवार ने सोशल मीडिया पर आरोपी बंटी को चैलेंज किया था, जिसके बाद यह हमला हुआ। यह भी सामने आया है कि दोनों गुटों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और कुछ समय पहले भोला गिरोह ने बंटी पर भी हमला किया था।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *