जबलपुर में भाजपा नेता के होटल पर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, कोलकाता-असम समेत कई राज्यों से लड़कियां बुलाई जाती थीं

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के गढ़ा इलाके में भाजपा नेता के होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी शीतल दुबे अभी फरार है। आरोप है कि इस रैकेट के तहत कोलकाता, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लड़कियों को बुलाकर नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था।

असम की महिला की शिकायत से खुला सेक्स रैकेट

पुलिस को मिली शिकायत में एक असम की युवती ने बताया कि उसे झांसा देकर जबलपुर बुलाया गया था। यहां भाजपा नेता अतुल चौरसिया के होटल अतिथि में ठहराया गया और जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि लड़कियों को रसूखदार नेताओं और अफसरों तक पहुंचाने का काम होता था। रोजाना होटल में पार्टियां होती थीं, जिनमें अलग-अलग गाड़ियों से ग्राहक आते थे और लड़कियों को उनके कमरों तक पहुंचाया जाता था।

शीतल दुबे था रैकेट का मुख्य दलाल

इस सेक्स रैकेट का दूसरा मुख्य आरोपी शीतल दुबे है, जो खुद को किन्नर बताता है। वह लड़कियों की व्यवस्था, ट्रेनिंग और ग्राहक संबंधों का संचालन करता था। ग्राहक एक बार के लिए 3,000 से 10,000 रुपये तक भुगतान करते थे, जबकि लड़कियों को बहुत कम रकम मिलती थी।

भाजपा ने अतुल चौरसिया को किया निष्कासित

इस मामले के उजागर होते ही भाजपा ने अतुल चौरसिया को पार्टी से निकाल दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और रैकेट में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    रतलाम में बछड़ा गिरने से हंगामा: दरोगा सस्पेंड, ड्रायवर-हेल्पर पर केस

    रतलाम में बछड़ा गिरने की घटना ने सोमवार को पूरे शहर का माहौल गर्मा दिया। जैन स्कूल के पास कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरा और देखते ही देखते सड़क…

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में जुगाड़ फटाके और बैसबॉल जब्त

    रतलाम। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार पुलिस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कुछ युवक मशीनगन जैसी जुगाड़ फटाका मशीन लेकर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *